जमशेदपुर, फरवरी 18 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नगर कमेटियों के पुनर्गठन की तैयारी तेज कर दी है। निर्देश दिया गया है कि पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की सभी नगर कमेटियों का सम्मेलन 15 मार्च तक करा लिया जाए। इसके लिए प्रखंड व पंचायत स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को जिला संयोजक मंडली पूर्वी सिंहभूम की बैठक उलियान में हुई। बैठक जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रखंड संयोजक मंडली को सभी पंचायतों की संयोजक मंडली की सूची 23 फरवरी तक जिला संयोजक मंडली को देने को कहा गया है। वहीं, 24 से 28 फरवरी तक सदस्यता अभियान तेजी से चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिला, प्रखंड, नगर एवं पंचायत और शाखा में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य किया गया। सदस्यता अभियान में अधिक लोगों को साथ ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.