कोडरमा, जनवरी 6 -- मरकच्चो। प्रखंड के दशारो पंचायत में लगभग दस दिनों से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफॉर्मर को झामुमो जिला उपाध्यक्ष मो. खलील के सतत प्रयास से बदल दिया गया। ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी राहत की सांस ली। मालूम हो कि करीब दस दिन पूर्व ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पूरे इलाके में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...