रामगढ़, सितम्बर 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक अर्जुन राम की पुत्रबधू पूर्व विस प्रत्याशी ललिता देवी ने सोमवार को लुकैयाटांड़ के पास पंचाड़ू पहाड़ के तलहटी में विराजमान पंचाड़ू बाबा या पंचाड़ू ठाकुर के समक्ष माथा टेका और क्षेत्र के सुख शांति की कामना की। उन्होंने कहा झारखंड अलग राज्य के आन्दोलन व झामुमो को बनाने में मेरे ससुर पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो ने खून पसीना बहाया है। मेरे ससुर उत्तरी छोटानागपुर का एक मात्र विधायक और झामुमो के स्टार प्रचारक थे। झामुमो पार्टी को दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन, स्व बिनोद बिहारी महतो, शहिद निर्मल महतो, एके राय, कृष्णा मार्डी, सैलेंद्र महतो, शहीद सुनील महतो व अन्य नेताओं ने मिलकर बनाया है। झामुमो मेरा परिवार है और मैं इसे कमजोर नहीं होने दूंगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन के लिए भले ह...