बोकारो, अक्टूबर 13 -- बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बोकारो परिसदन में महानगर अध्यक्ष फिर्दोस नूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं के उत्थान और संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने हेमंत सोरेन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं चला रही है, जिसका उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। झामुमो नेता मंटू यादव ने जोर देकर कहा कि हेमंत सरकार विकसित एवं आत्मनिर्भर झारखंड प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।संगठन के विस्तार पर बल देते हुए मंटू यादव ने कहा कि "पूरे शहरी क्षेत्र में महिला संगठन को और अधिक मजबूत करना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.