रांची, नवम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। झामुमो रांची महानगर अंतर्गत वार्ड 50, 51, 52 और 53 का संयुक्त सम्मेलन रविवार को हुआ। आयोजन हटिया स्थित चांदनी चौक जतरा मैदान में हुआ। सम्मेलन झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जिला व महानगर संयोजक डॉ हेमलाल कुमार मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें विशेष रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला-महानगर संयोजक अश्विनी शर्मा, पूर्व केंद्रीय सदस्य डॉ चिंतामणि सांगा, महानगर संयोजक रामशरण तिर्की, बीरु तिर्की, मनिंदर सिंह, मधु तिर्की, संध्या गुड़िया, सुषमा बरदेवा, पुष्पा बरदेवा, विजय महतो, कुलदीपक कुमार, रसीद खान, हेमंत केरकेट्टा, गोपाल पांडेय, जलेश्वर महतो विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान वार्ड 52 का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष आदम मुंडू, उपाध्यक्ष सोमनाथ जेराई भेला, एनेम बारला, टारजन कच्छप, घनश्या...