धनबाद, जनवरी 2 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। बौआकला पंचायत के झामुमो समर्थकों ने रेगुनी में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न दलों के नेता पहुंचे थे। मौके पर टुंडी विधायक विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि इस नए वर्ष में झारखंड सरकार जनहित को देखते हुए अन्य योजनाओं को भी धरातल पर लाएगी। किसानों, शिक्षित बेरोजगारों, महिलाओं व युवाओं आदि के प्रति सरकार काफी गंभीर है। रोजगार से जोड़ने व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, टाटा अधिकारी पीयूष कुमार, संजय सिंह, बंटी सिंह, बसंत महतो, बाबूनाथ महतो, साधु महतो, दयानंद महतो, संतोष साव, बिकास महतो, असीम दत्ता, संतोष रवानी, महेंद्र सिंह, परतोष महतो, सुमित महतो, शंकर सिंह, तुलसी महतो, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...