लातेहार, मार्च 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पंचायत कमिटी का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में झामुमो नेता मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में बनहरदी पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओ की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बनहरदी पंचायत स्तरीय कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में राजकुमार ठाकुर, सचिव हीरेन्द्र उंराव, उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष के पद पर अस्मिता देवी का चयन किया गया। मनोज चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए जो दायित्व सौंपा गया है उसे पार्टी के हित में पूरी ईमानदारी के साथ निभायेंगे। समिति के सदस्य के रूप में संदीप उंराव, शंखु यादव, जयराम उंराव, जागेश्वर उंराव, छोटू उंराव, विजय कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.