गिरडीह, जुलाई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह का प्रवक्ता बनाये जाने पर झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला कमेटी के सभी साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद और हृदय से आभार प्रकट किया है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन, केन्द्रीय अध्यक्ष व झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो की राष्ट्रीय नेत्री गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और झामुमो के महासचिव बिनोद पाण्डेय को भी धन्यवाद दिया और उनका आभार प्रकट किया। झामुमो का प्रवक्ता बनाये जाने पर कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उस पर वो खरा उतरने का हर संभव कोशिश करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...