दुमका, जनवरी 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति दुमका प्रतिनिधि मंडल बुधवार को नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास के नेतृत्व में प्रशासक नगर परिषद दुमका से मुलाकात कर सोहराय एवं मकर संक्रांति को देखते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने पर रोक लगाने की मांग किया है। प्रशासक नगर परिषद दुमका को सौंपे गए मांग पत्र में यह कहा गया है कि सोहराय एवं मकर संक्रांति जैसे त्योहार नया साल में होता है। गरीब दुकानदार अपना रोजी-रोटी के लिए तिलकुट, मूडी एवं चूड़ा का लड्डू सड़क के किनारे हर साल बेचते हैं। बहुत सारे दुकानदार ग्रुप से लोन लेकर ठंड का सीजन का समान खरीद कर लाया हैं। बाजार में बेचने के लिए ऐसी स्थिति में अगर उसे दुकान लगाने नहीं दिया जाएगा तो उन दुकानदारों के बीच रोजी-रोटी की भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा। इसे देखते हुए अगामी 2 फरवरी तक अतिक...