पाकुड़, मार्च 3 -- जिला संयोजक मंडली की अनुशंसा के आलोक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति ने जिले के सभी प्रखंडों में समितियों का लिस्ट जारी कर दिया है। महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अब्दुल अदूद के नाम की घोषणा की है। इसके अलावा प्रखंड उपाध्यक्ष के तौर पर अनारुद्दीन मियां, सचिव के रूप में जेम्स सुशील हेंब्रम तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सुनील साहा के नाम की घोषणा हुई है। नए समिति के नामों की घोषणा के बाद प्रखंड कार्यकाताओं में खुशी है। नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिला संयोजक मंडल के संयोजक प्रमुख अजीजुल इस्लाम, सदस्य श्याम यादव सहित केंद्रीय समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...