घाटशिला, मई 5 -- घाटशिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा केंद्रीय समिति का विस्तार में विधायक सह झारखंड के स्कूली शिक्षा, साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन को केंद्रीय उपाध्यक्ष पद के जिम्मेदारी दी गई है। इसकी खुशी में सोमवार को घाटशिला विधानसभा स्तरीय नेतागण द्वारा गालूडीह स्थित फ्रेंड्स गार्डन होटल पर बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दिया है, उसे इमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे और राज्य के विकास के साथ साथ पार्टी संगठन को और मजबुती देने का प्रयास करेंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, प्रधान सोरेन, कालीपद गोराई, वकील हेंब्रम,काजल डॉन, पालु माझी, सोमाय टुडू,दुलाराम टुडू,दुर्गा मुर्मू,हूडिंग सोरेन,सुनाराम सोरेन...