बोकारो, मई 21 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन बगियारी मोड़ स्थित किसान भवन में किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम एवं संचालन सोहेल अंसारी ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों को झामुमो के प्रतीक हरा रंग के गमछा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रखंड कमेटी का विस्तार भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता ही उसके ताकत होते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की मजबूती में एक एक आम एवं खास कार्यकर्ताओं का समान सहयोग है। झामुमो अपने कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती है। कार्यक्र...