रांची, अप्रैल 2 -- रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हजारीबाग जिले के काफी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी के नीति-सिद्धांतों से अवगत कराया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में रामचंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, विकास कुमार, तपेश्वर कुमार, अभिषेक कुमार, मंजीत सिंह, अभिषेक, सुरेंद्र महतो, हेमंत मुंडा, सदानंद दांगी, पवन तिवारी, राहुल पासवान, विकास साव, राजा सोनी, अनिल यादव के साथ अन्य रहे। पांडेय ने संगठन की मजबूती के साथ सभी को उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.