रांची, नवम्बर 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने रांची महानगर संयोजक मंडली का विस्तार किया है। समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को एक कार्यालय आदेश जारी किया है, जिसमें 32 सदस्यों की एक सूची जारी की गई है। सूची में अंतु तिर्की, अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, डॉ. हेमलाल मेहता हेमू, नयनतारा उरांव, फरीद खान, विरू तिर्की, अफरोज अंसारी, रामशरण तिर्की, मधु तिर्की, प्रदीप मिर्धा, विक्रम सिंह, कुलदीप कुमार, संध्या गुड़िया, आशुतोष कुमार सोनू आदि का नाम शामिल है। सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर सभी वार्ड समितियों का गठन या पुनर्गठन करें। इस प्रक्रिया में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और जिला संयोजक मंडली के सदस्यों के साथ समन्वय स्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.