गोड्डा, मार्च 10 -- गोड्डा। गोड्डा सदर प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की एक बैठक सह सम्मान समारोह प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में गोड्डा प्रखंड के सभी 34 पंचायतों के नव चयनित पदाधिकारी, संयोजक मंडली के सदस्यगण एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार, जिला सचिव बासुदेव सोरेन का फूल माला पहना कर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया। वहीं प्रखंड के पदाधिकारियों का भी स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 मार्च तक सभी पंचायतों में पंचायत समिति के पूर्ण रूपेण विस्तार कर लिया जाएगा , उसके बाद प्रखंड समिति का विस्तार कर लिया जाएगा। प्रखंड में कम से कम 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। बैठक को संबोधित कर...