दुमका, अप्रैल 11 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता की विशेष बैठक गुरुवार को प्रखंड पार्टी कार्यालय गोपीकांदर में उपाध्यक्ष कुबराज बेसरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय नेतृत्व से पुनर्विचार कर पुनर्गठन करने की मांग की गई। बैठक में प्रखंड के सभी सात पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, सचिव सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने पहुंच कर विरोध जताया। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा गोपीकांदर प्रखंड से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पद पर संतोष मरांडी के नाम पर मुहर लगाई है। इसका प्रखंड स्तर पर विरोध चल रहा है। अध्यक्ष श्री मरांडी पर केंद्रीय कार्यक्रम का जानकारी ससमय नहीं देने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी कार्य शैली ...