रामगढ़, अप्रैल 18 -- गोला, निज प्रतिनिधिगोला प्रखंड झामुमो कार्यालय में गुरुवार को झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद की अध्यक्षता व संगठन सचिव एकराम हुसैन के संचालन में हुई। बैठक में उपस्थित मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजिद आलम ने कहा कि 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। जिसमें इंडिया गठबंधन के शीर्षस्थ नेता भाग लेंगे। इस दौरान उलगुलान महारैली सफल बनाने का संकल्प लिया गया। उधर झामुमो गोला प्रखंड अध्यक्ष सतीश मुर्मू के नेतृत्व में सरगडीह व नावाडीह पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से महारैली में भाग लेने की अपील की गई। सतीश मुर्मू ने कहा कि जिस तरह से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को साजिश रचकर भाजपा के इशारे पर फंसाया गया है। केंद्र की तानाशाही भाजपा सरकार निर्...