गढ़वा, जून 30 -- सगमा, प्रतिनिधि। भैया रूद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरिदास प्रसाद यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो सरकार राज्य में विकास की नई मिसाल कायम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव के प्रयासों से भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.