धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झामुमो ने धनबाद में महानगर कमेटी समेत पांच नगर कमेटियों की घोषणा कर दी। प्रखंड कमेटी के बाद नगर कमेटी की घोषणा की गई है। महानगर कमेटी में एक बार फिर से मंटू चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कमेटी की घोषणा की। कमेटी को निर्देश दिया गया कि नगर कमेटी का विस्तार कर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपें। पिछले एक महीने से चल रहे सदस्यता अभियान के बाद झामुमो ने पहले प्रखंड और अब नगर कमेटियों की घोषणा कर दी। अब जिला कमेटी पर ही सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसी हफ्ते धनबाद झामुमो को नया जिलाध्यक्ष और सचिव मिलने की संभावना है। रांची में होने वाले केंद्रीय सम्मेलन से पहले पूरे राज्य में जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। धनबाद के कई हैवीवेट नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.