लातेहार, सितम्बर 6 -- चंदवा प्रतिनिधि। झामुमो किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गंझु का शुक्रवार को रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ब्लॉक कॉलोनी स्थित आवास में उन्हें किसी जहरीले सांप ने डंस लिया था। जिसके बाद वे अपने पैतृक आवास कईला खाड़ चले गये थे जहां वे अचेत हो गये। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल मे भर्ती कराया । जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। देर शाम जब उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही चंदवा मे मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर झामुमो के कई वरीय पदाधिकारी रिम्स पहुंचे। परिजनों का ढांढ़स बंधाया। खबर लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था। उनके निधन से झामुमो परिवार सदमे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.