सराईकेला, फरवरी 11 -- राजनगर : राजनगर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय में बुधवार को महान आदिवासी क्रांतिकारी बाबा तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में किया गया। जयंती के अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा तिलका मांझी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम ने बाबा तिलका मांझी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 1771 से 1785 तक बिहार के भागलपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ सशक्त विद्रोह का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.