रांची, मई 5 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया है। पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने एक संतुलित टीम बनाई है। अब इस टीम की यह जिम्मेदारी है कि वह झामुमो संगठन को राज्य के बाहर भी मजबूत बनाए। केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में झारखंड के साथ ही बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। संगठन में आगे चल कर छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, असम जैसे राज्यों के झामुमो नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। हेमंत की टीम में सभी विधायक, सांसद, मंत्री को जगह दी गई है। अनुभवी वरिष्ठ नेताओं के साथ नवोदित को भी शामिल किया गया है। अध्यक्ष हेमंत ने ऊर्जा और अनुभव में संतुलन बनाकर झामुमो को राष्ट्रीय स्तर की ...