गिरडीह, जून 25 -- डुमरी, प्रतिनिधि। इसरी बाजार निवासी निवासी झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमन सिन्हा 63 का निधन मंगलवार रात धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार इसरी बाजार के पुराना श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनकी बड़ी बेटी रोशनी कुमारी ने दी। दिवंगत की दो पुत्री रोशनी कुमारी एवं गौरी कुमारी है। दोनों बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा भी दिया। घटना के बाद मृतक के बड़े भाई किशोर सिन्हा, छोटे भाई रंजीत सिन्हा, मृतक की पत्नी अलका सिन्हा व उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर है। घटना की खबर सुनकर पूर्व मंत्री बेबी देवी, अखिलेश महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, पूर्व मुखिया अजीत कुमार आदि झामुमो प्रखंड कमेटी के कई कार्यकर्ता शोकाकुल परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। नेताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.