चतरा, जनवरी 12 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड के निर्माता दिशोम गुरु सह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार साहु कर रहे थे।कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की शुरुआत सिमरिया चौक स्थित सुभाष पार्क में स्थापित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने सिमरिया चौक और रेफरल स्पताल में मरीजों के बीच फलों तथा नि:शक्त जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर प्रमुख रोहन साहु, जिप सदस्य देवनंदन साहु, प्रखंड ...