बोकारो, फरवरी 12 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत के मधुकरपुर एवं रानीटांड़ मुंडा टोला में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों महिला पुरुषों व युवाओं को झामुमो का सक्रिय सदस्य बनाया गया। इस दौरान उपस्थित झामुमो के प्रखंड संयोजक मंडली के सदस्य धीरेंद्र नाथ महतो, सुभाष चंद्र ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, धनंजय स्वर्णकार, रमेश कुमार वर्मा, धर्मनाथ महतो, अंजय महतो, प्रकाश हजाम की उपस्थिति में सभी टोले में घूम घूमकर लोगों को झामुमो की सदस्यता अभियान से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाकर पूरे प्रदेश में झामुमो को और ज्यादा मजबूत बनाने की अपील की गई। मौके पर पंचायत के कार्यकर्ता जगेश्वर मुंडा, मिन्हाज अंसारी, विक्रम महतो, लखन लाल मुंडा, महेश मुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.