दुमका, सितम्बर 5 -- दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के हथियापाथर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष लखींद्र मंडल के नेतृत्व में मसलिया झामुमो इकाई के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबीन्द्रनाथ महतो से जामताड़ा जिला के फतेहपुर प्रखंड के मेझालाडीह (बढ़वा) अवस्थित आवास में शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही संगठनात्मक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया। इस अवसर पर झामुमो के वरीष्ठ कार्यकर्ता शिवधन हेंब्रम, संतोष धीबर व लोदो मरांडी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.