जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- शहर के बिष्टूपुर तुलसी भवन में रविवार को जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुंधाशु ओझा ने की। सम्मेलन में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य अतिथि थे। झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए जीएसटी में सुधार किए जाने पर झामुमो-कांग्रेस और राजद नेताओं को परेशानी हुई। वर्तमान सरकार को राज्य या जनता की चिंता नहीं, बल्कि केवल स्वार्थ और कमीशन की चिंता है। आदित्य साहू ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.