रांची, मई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झामुमो महासचिव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झामुमो और इंडिया गठबंधन सत्ता के नशे में चूर हो चुके हैं। राज्य में अराजकता और अव्यवस्था का माहौल है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। साहू ने कहा कि जिसके दिल में तिरंगे का सम्मान नहीं, उन्हें भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा नौटंकी नजर आती है। उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग पाकिस्तान और फिलिस्तीन के झंडों से प्रेम करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब रांची में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाते हैं, तो झामुमो-कांग्रेस सरकार कार्रवाई करने से कतराती है। उन्होंने कहा कि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तान...