रांची, नवम्बर 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के निर्देश पर जिले की सभी प्रखंड समितियों का पुनर्गठन किया गया। अनगड़ा प्रखंड की गठित समिति में रिझुआ मुंडा को प्रखंड अध्यक्ष, मनीष नायक, दीपक लोहरा, सुधीर मुंडा, गणेश बेदिया और अरविंद उरांव को उपाध्यक्ष, अमानुल्लाह अंसारी को सचिव और संदीप कुमार साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...