रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के दो अधिकारियों को उन पर लगे आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा इन अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच की गई थी। विभागीय जांच पदाधिकारी के निष्कर्ष के बाद उन्हें दोषमुक्त किया गया है। वहीं, एक अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। विभाग ने इस संदर्भ में संकल्प जारी किया है। गढ़वा के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. प्रवेज के विरुद्ध 17 मई 2018 को आरोप पत्र गठित किया गया। आरोप पत्र में अधिकारी के विरुद्ध मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का निरीक्षण नहीं करने, कुल 9 योजनाओं में फर्जी निकासी करने, सरकार को 8.30 लाख रुपए राजस्व क्षति का दोषी बताया गया। इस पर 29 अगस्त 2018 को मो. प्रवेज से स्पष्टीकरण मांगा गया। फिर गढ़वा उपायुक्त के दिए मंतव्य पर विभाग...