अररिया, सितम्बर 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के सीमावर्ती जिला झापा के विभिन्न थानों के हाजत से 92 अभियुक्त फरार हुए हैं जिनकी तलाश जारी है। झापा प्रहरी के प्रवक्ता व डीएसपी खगेन्द्र खड़का के अनुसार दमक थाना से 51, अनारमनी थाना से 36 और झिलझिले थाना से पांच अभियुक्त फरार हुए हैं। विभिन्न केश में गिरफ्तार सभी अभियुक्त जेन जेड युवा समूह के आंदोलन के दूसरे दिन हाजत से फरार हो गए जिसमें कई हत्या, बलात्कार जैसे मामले में थाना में बंद थे। डीएसपी के अनुसार सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र के थाने से भी इनकी गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...