देवघर, मार्च 6 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत सिहलियाटांड़ गांव के समीप झाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बांस की झाड़ धू-धू कर जलने लगा। जहां आग लगी थी, उसके करीब घनी बस्ती एवं बस्ती से सटा डकाय जंगल था। आग की लपटों से बचाने के लिए मणिगढ़ी वन परिसर के केटल गार्ड एवं ग्रामीण सक्रिय हो गए। तेज पछुआ हवा की वजह से आग पर काबू पाना मुश्कील हो रहा था। ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के हलवदार सह चालक बसंत कुमार महतो, दिनकर कुमार देव सहित अन्य दमकल कर्मियों द्वारा दमकल वाहन से पानी का बौछार कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.