चक्रधरपुर, अगस्त 23 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर नगर परिषद् के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 केनाल रोड इन दिनों झाड़ियों से पट गया है। जिससे लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की सड़क संकीर्ण दिखाई दे रही है। टोकलो रोड से जोड़ा तालाब होकर असंतालिया तक पक्की और कच्ची सड़क के दोनों छोर पर बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आई है और सड़क को ढंकती जा रही है सड़क के कई जगहों पर झाड़ियां इस कदर बढ़ गई है कि सड़क का चंद हिस्सा ही दिखाई पड़ रहा है। ऐसे ही केनाल रोड में अधिकांश एरिया में कचड़ा उठाने वाली वाहन नहीं आने की शिकायत लोगों की और से की जाती रही है लेकिन साफ साफ का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। नगर परिषद् अनावश्यक झाड़ियों की सफाई की दिशा में कभी भी कोई कदम नहीं उठाया है। मौजूदा समय में टोकलो रोड से असंतालिया तक सड़क के दोनों छोर में बड़ी बड़ी झाड़ियां उग कर सड़क पर आ गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.