श्रावस्ती, अक्टूबर 1 -- श्रावस्ती,संवाददाता। पूर्वी सोहेलवा रेंजर अनिमेष वर्मा व एसएसबी बीओपी डगमरा के सहायक सेना नायक सुजीत कुमार मंगलवार देर शाम को वन व एसएसबी टीम के साथ पूर्वी सोहेलवा जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान आरक्षित वन क्षेत्र मेड़किया बीट के कक्ष संख्या एक में पगडंडी मार्ग के किनारे नई काटी गई झाड़ियां एकत्र मिलीं। जिसे हटाने पर बंदूक बरामद की गई। जिसे जब्त कर लिया गया है। गश्त के दौरान एसएसबी व वन विभाग की टीम को सड़क के किनारे नई काटी गई झाड़ियों का ढेर देख कर शक हुआ। इस पर झाड़ हटाया गया तो उसमें एक भरुई बंदूक, 21 नग लोहे का छर्रा, दो चाकू व करीम 30 ग्राम बारूद बरामद हुआ। जिसे जब्त कर टीम ने आस पास छापेमारी की लेकिन मौके पर कोई भी नहीं मिला। बरामद असलहा व अन्य सामग्री को जब्त कर रेंजरी लाया गया। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.