मऊ, जुलाई 20 -- मऊ, संवाददाता। झाड़ियों में पनप रहे कीड़े जानलेवा बीमारियां फैला सकते हैं। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को स्क्रब टाइफस, लेप्टोस्पाइरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को झाड़ियों से दूर रहने की अपील की है। जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वेक्टर जनित एवं संक्रामक रोगों को फैलाने में चूछा और छछूंदर भी काफी हद तक उत्तरदायी है। स्क्रब टाइफस बीमारी ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बैक्टीरिया खेत, झाड़ी में रहने वाले चूहे एवं छछूंदर में पाए जाने वाले चिगर्स और लारवल माइट्स कीड़ों में पाया जाता है। इन कीड़ों के काटने से स्क्रब टाइफस का बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाता है। इससे संक्रमित व्यक्ति में तेज बुखार, सिर दर्द, ठंड लगना, आंख में संक्रमण एवं त्वचा पर चकत्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.