फरीदाबाद, जुलाई 6 -- फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित झाड़सेतली के पास रविवार सुबह निर्माणाधीन एफओबी ( फुट ओवर ब्रिज) का लोहे का स्लैब रखा जाएगा। इस बाबत सुबह पांच बजे से सात बजे तक दो घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) बंद रहेगा। अधिकारियों का दावा है कि यह निर्णय वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले झाड़सेतली के पास फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस बाबत एफओबी पर स्लैब रखा जाना है। इसके लिए रविवार का दिन निश्चित किया गया है। सुबह पांच से सात बजे तक काम होना है। इसलिए हाईवे को दो घंटे के लिए वन साइड चलाया जाएगा। अर्थात एक घंटे एक साइड और एक घंटे दूसरे साइड से ट्रैफिक चलाया जाएगा। ऐसे में वाहन चालक सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं और गति सीमित रखें। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.