जमुई, मार्च 20 -- झाझा,निज संवाददाता ब्याहता व उसके करीब डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की संदिग्द्ध मौत के मामले में फरार चल रहे मृतका के ससुर सत्यनारायण यादव,साकिन कर्मा बोड़वा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी गुरूवार को एसडीपीओ राजेश कुमार ने दी है। छापेमारी में एसडीपीओ के अलावा थानाध्यक्ष संजय कुमार,एसआई कुंजबिहारी कुमार एवं डीआईयू व क्यूआरटी आदि के कर्मी शामिल थे। यह मामला झाझा के करहरा गांववासी सुरेश यादव की ब्याहता पुत्री रिंकू देवी,पति पप्पू यादव एवं उसके करीब डेढ़ वर्षीय दूधमुंहे बेटे प्रियांशु की संदेहास्पद मौत से संबंधित है। बता दें कि बीते 14 अक्टूबर,24 को उक्त मां व उसके मासूम के शव झाझा के नागी डैम से बरामद हुए थे। इत्तिफाक यह कि बुधवार को पुलिसने बीते 3 जनवरी को नकटी डैम से बरामद बेंगू यादव के शव मामले में एक गिरफ्तारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.