झांसी, जून 27 -- झांसी/लुहारी। सकरार थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह झांसी-खजुराहो एनएच पर लुहारी टोल के आगे तेज रफ्तार सवारियों से भरी सुपर फास्ट प्राइवेट बस आगे जा रहे मिनी ट्रक में घुस गई। हादसे में महिलाएं-पुरुष, बच्चों समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मध्य प्रदेश जतारा से एक प्राइवेट बस शुक्रवार सुबह सवारियां लेकर झांसी की तरफ जा रही थी। बस में चालक समेत 45-50 लोग सवार थे। जैसे ही चालक नौ बजे के करीब लुहारी टोल के निकलने के बाद 500 मीटर दूरी पर पहुंचा, तभी आगे डीसीएम मिनी ट्रक जा रहा था। कोई मवेश आ जाने की वजह से डीसीएम चालक ने ब्रेक ले ली। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस पीछे से मिनी ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.