झांसी, अक्टूबर 12 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण हादसा हुआ। झांसी-ललितपुर एनएच पर डोंगरी पुल के पास खराब हार्वेस्टर ठीक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम भी लगा। पुलिस ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के एक घंटे बाद यातायात सुलभ हो सका। बरेली के रहने वाले चमन अपने साथी सलीम और सलमान जिला ललितपुर के महरौनी में फसल काटने आए थे। रविवार तड़के सभी लोग हार्वेस्टर मशीन लेकर बरेली वापस जा रहे थे। जैसे ही चालक डोंगरी पुल के ऊपर पहुंचा तो हार्वेस्टर के पहिए जाम हो गए। चमन, सलीम और सलमान तीनों मशीन के नीचे जाकर ठीक करने लगे। इसी बीच ललितपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने हार्वेस्टर में पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.