झांसी, दिसम्बर 18 -- झांसी, संवाददाता। सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे अदालत में सरेंडर कर दिया। 65 मुकदमों में वांछित दीपनारायण लंबे समय से फरार थे। समर्पण की सूचना पुलिस महकमे को लगते ही हड़कंप मच गया और कचहरी के आसपास को इलाका छावनी में तब्दील हो गया। दीपनाराण ने ईसी एक्ट कोर्ट में न्यायाधीश जितेंद्र सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उनकी सुनवाई एडीजे द्वितीय के यहां हुई। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दीपनारायण पर दर्ज हैं 65 मुकदमे गरौठा विधानसभा सीट सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पर अलग-अलग थाने में कुल 65 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती और गैंगस्टर भी हैं। बीते नवंबर महीने में लूट का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामला इनके लिए सबसे ज्यादा मुसीबत देने वाला रहा। तभी से यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.