झांसी, मार्च 4 -- झांसी, संवाददाता । कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव कुम्हरार पथर्रा में पति से झगड़े के बाद गुस्से में आई महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह बंद कमरे फंदे पर शव झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कुम्हरार पथर्रा निवासी आरती (32) पत्नी छोटेलाल कुशवाहा बीती देर रात घर पर थी। वह कहीं शादी में जाने की जिद कर रही थी। जिस पर पति ने उसे मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। देर रात परिजन खाना खाकर सोने चले गए। तभी वह अंदर के कमरे में गई। वहां उसने फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। सोमवार को जब परिजन उठे तो आरती की कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने अंदर कमरे में जाकर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह बिलख पड़े। वहीं फांसी की खबर से आसपास ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.