झांसी, नवम्बर 4 -- झांसी/चिरगांव। चिरगांव थाना क्षेत्र छिरौना निवासी 45 वर्षीय महिला किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह वह बंद कमरे में साड़ी से फंदे पर झूलती मिली। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव छिरौना की रहने वाली बबीता राजपूत पत्नी स्व. उमेश राजपूत किसान थी। वह अपने 18 वर्षीय बेटे ऋषि के साथ रहती थी। सोमवार रात खेत से घर आई और परिजनों के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी सोने चले गए तभी बबीता अंदर के कमरे में गई। वहां उसने साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। मंगलवार को सुबह जब परिजन नींद से जागे तो बबीता की कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने अंदर के कमरे में देखा तो दंग रह गई। वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इससे वह चीख पड़े। बबीता के देवर चंद्रशेखर राजपूत ने बताया कि आननफानन में परिवार के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.