झांसी, मार्च 21 -- झांसी/बबीना, संवाददाता झांसी-ललितपुर एनएच पर गुरुवार तेज रफ्तार कंटेनर ने अशोक नगर मप्र से करीला मेले से लौट रही भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीचे दबकर 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-एमपी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां कईयों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अशोक नगर (मप्र) स्थित करीला माता मंदिर पर रंगपंचमी पर हर साल मेला लगता है। दतिया के उन्नाव बालाजी से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन व मेले में गए थे। गुरुवार को सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस आ रहे थे। उसे पीतम कुशवाहा (35) बेटा खुमान कुशवाहा चला रहा था। जैसे ही वह यूपी से चकरपुर (मप्र) पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कंटेनर ट्रॉली में टक्कर मारता हुआ न...