झांसी, नवम्बर 4 -- झांसी/चिरगांव। चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। मंगलवार सुबह झांसी-कानपुर एनएच पर गांव सुल्तानपुरा के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव छिरौना निवासी रंजीत वर्मा (25) बेटा मन्नालाल साले दिलीप वर्मा (24) के साथ जिला जालौन के कोच गए थे। मंगलवार सुबह दोनों घर वापस जा रहे थे। जैसे ही दिलीप बाइक लेकर गांव सुल्तानपुरा के पास पहुंचा, तभी अचानक उसे झपकी आई। रफ्तार अधिक होने की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक तेजी से सड़क के बीचोंबीच बने डिवाइडर से टकरा गई। इससे रंजीत और दिलीप दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.