मोंठ (झांसी), जून 23 -- पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण पारीछा बांध से पानी छोड़ दिया गया। जिससे रातों-रात बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते बीती देर रात झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के सौजना घाट से अवैध रूप से बालू निकालने गए एलएनटी चालक समेत पांच मजदूर टापू में फंस गए। सोमवार करीब छह घंटे के कड़े रेक्स्यू के बाद ट्यूब से उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया। जिससे उनके चेहरे खिल उठे। वहीं पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। लहचूरा थाना क्षेत्र गे गांव धवाकर निवासी छत्रपाल एलएनटी मशीन चलाता है। बीती देर रात वह मजदूर ललितपुर के गांव लागोन निवासी कृष्णदेव (22) बेटा सोवरन, धवाकर निवासी सचिन कुशवाहा (24) बेटा रामेश्वर, कासगंज के शाहपुर निवासी सोमेन्द्र प्रताप सिंह (25) बेटा बीरेन्द्र सिंह, खुशीराम (21) बेटा विनोद कुमार के साथ मोंठ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.