संभल, मार्च 5 -- युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक रक्षक दल, झांसी की ओर से मेजर ध्यानचंद स्पोर्टस स्टेडियम में जूनियर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जूडो खेल में बहजोई की बेटियों ने स्वर्ण समेत रजत पदक पाकर परचम लहरा दिया। कोच एकांश गुप्ता ने बताया कि 2 से 4 मार्च तक झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुईं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हीरा देवी तोता राम कन्या विद्यालय की छात्रा अक्षरा राणा ने 57 किलो भार में स्वर्ण पदक तथा सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आराध्य वार्ष्णेय ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं एंग्लो वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दीपक राणा ने 60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। मेडल पाने की खबर मिलते ही विद्यालय व परिवार वालों में खुशी की लहर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.