झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी, संवाददाता उल्दन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात ग्राम पंचायत पलरा में झोलाछाप के इलाज से एक छह साल के मासूम की मौत हो गई। यह आरोप परिजनों ने लगाया है। उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। हालांकि झोलाछाप वहां से भाग निकला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव पलरा निवासी गौतम चंद्र कुशवाहा के 6 साल के बेटे ऋतिक कुशवाहा की अचानक तबियत बिगड़ गई। वहीं गांव के ही एक छोलाछाप डॉक्टर के पास उसको ले गए। उसने दो सीसी दवाई की पीने को दी और एक टैबलेट दी। जैसे ही घर आकर मासूम को दवा पिलाई तो उसकी तबियत और बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेसुध हो गया। जिससे परिजन घबरा गए। वह रोने-बिलखने लगे। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.