झांसी, दिसम्बर 7 -- झांसी। सर्किट हाउस में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण व विस्तार को लेकर कोर टीम के साथ एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाएं और फार्म भरवाएं। कोई भी पात्र सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। बैठक में पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों और सेक्टरों के जिम्मेदार कार्यकर्ता, स्थानीय पार्षद, वार्ड प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा, आगामी 11 दिसंबर तक गणना फार्म जमा कराएं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल करना है, उन्होंने सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.