नई दिल्ली, जनवरी 5 -- वीरांगना लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी में महिलाओं को स्वावलंबन की सीख देने वाली यहां की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की मौत हो गई है। सोमवार तड़के उनका शव स्टेशन-सिविल लाइन रोड पर पड़ा मिला। उनका मंगलसूत्र, मोबाइल और अन्य जेवर गायब थे। उनका ऑटो भी बगल में पलटा हुआ था। मौके के हालात और अनीता के शरीर से गायब जेवरातों को देखते हुए परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।स्वावलंबन की मिसाल थीं अनीता तालपुरा मोहल्ले की रहने वाली अनीता चौधरी (33) अपने बीमार पति द्वारका प्रसाद और परिवार के भरण-पोषण के लिए खुद ऑटो चलाती थीं। वह झांसी की पहली महिला ऑटो चालक के रूप में बेहद चर्चित थीं। उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए पूर्व डीआईजी जोगेंद्र कुमार समेत कई अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.