संतकबीरनगर, अप्रैल 20 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत टेमा रहमत चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर में हार्ववेयर की दुकान से बाइक सवार दो युवक झांसा देकर दो नया पानी मोटर लेकर फरार हो गए। घटना 24 घंटा बीत जाने के बाद भी चोरी का पता पुलिस नहीं लगा पाई। टेमा रहमत चौराहे के निकट शुक्रवार की दोपहर के समय लाल बाइक पर सवार दो युवक हार्डवेयर की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर रह रहे एक लड़के के सामने मोबाइल कान के पास रखकर झूठे ही मालिक से बात हुई कि दो मोटर दुकान से ले लिए। इसके बाद दुकान के अंदर रखा दो मोटर लेकर दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर मालिक ने तुरंत दुकान के सामने लगे कैमरे में देखा जिसमें बाइक पर सवार दो युवक लेकर जा रहे हैं। घटना की जानकारी नजदीकी कांटे पुलिस को दी लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.